UP Live

यूपी में कोरोना के 1733 नए मामले, कुल संख्या 45 हजार के पार, अबतक 1084 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आई तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 45 हजार को पार कर गई है। कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या भी बढ़कर अब 1100 के करीब जा पहुंची है।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के कुल 1733 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 45 हजार 163 हो गई है। राज्य में गुरुवार यानी 16 जुलाई को सर्वाधिक 2061 मामले सामने आए थे

Related Articles

Back to top button