UP Live

14 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज,3 कोरोना मरीज और मिले भी

महराजगंज । जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 14 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं,जिसमें एक मुंडेरी, 2 पुलिस लाइन,3 डीएम ऑफिस,दो बसंत नाथ मिठौरा,एक सवाया विचोला टोला,एक बृजमनगंज,एक सिसवा,एक धानी, तथा 3 फरेंदा के निवासी हैं । वही 3 कोरोना मरीज भी पाए गए हैं। जिसमें से एक धानी बाजार,एक विलेज चौराहा तथा एक राजघाट गोरखपुर के निवासी है। इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना मामले 309,कोरोना सक्रिय मामले 93 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 213 हो गई है।

Related Articles

Back to top button