Entertainment

भोजपुरी स्टार अविनाश शाही की फिल्म “दीपू की दुल्हनिया” के मुहूर्त पर मनाया गया उनका शानदार जन्मदिन

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के विख्यात अभिनेता अविनाश शाही के फैन्स के लिए 15 जुलाई की तारीख बेहद विशेष होती है, क्योंकि आज के दिन उनका जन्मदिन होता है। लेकिन इस बार उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रशंसकों के लिए डब्ल ट्रीट है, क्योंकि उनके बर्थडे के मौके पर उनके अभिनय से सजी फिल्म “दीपू की दुल्हनिया” का शानदार मुहूर्त भी हुआ। उनके ढेरों फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तो अविनाश शाही दर्शकों और अपने चाहने वालों का बेशुमार प्यार पाकर बेहद खुश और उत्साहित हो गए। उन्होंने इस अवसर पर अपनी मुख्य भूमिका वाली भोजपुरी फिल्म का ऐलान करके अपने फैन्स को एक तरह से उपहार दिया है। इस फिल्म की जल्द शूटिंग शुरू होगी।

https://banarastimes.com/bhojpuri-star-avinash-shahi-celebrates-her-birthday-on-deepu-ki-dulhanias-muhurat/

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button