State

एनआईए ने पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हिंसा के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल में एक धार्मिक जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।एनआईए की आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जांच के दौरान जब्त किए गए हिंसा के वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई और उसी के आधार पर इनकी गिरफ्तारियां की गई हैं।यह घटना 30 मार्च 2023 को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई थी।

राज्य पुलिस ने उत्तर दालखोला के तजामुल चौक पर हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर शुरू में 162 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।इसके बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 27 अप्रैल 2023 को रामनवमी समारोह के दौरान सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामलों को एनआईए के सुपुर्द करने का आदेश दिया था।एनआईए ने इस मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया है, इनकी पहचान अफरोज आलम, मोहम्मद अशरफ उर्फ अशरफ, मोहम्मद इम्तियाज आलम उर्फ इम्तियाज, इरफान उर्फ मोहम्मद इरफान आलम, कैसर उर्फ क्विशर, मोहम्मद फरीद आलम, मोहम्मद फुरकान आलम, मोहम्मद पप्पू, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद सार्जन, मोहम्मद नुरुल होदा उर्फ नानुआ उर्फ नूरुल होदा, वसीम आर्य उर्फ मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सलाहुद्दीन, मोहम्मद जन्नत उर्फ जन्नत आलम, वसीम अकरम उर्फ विक्की और मोहम्मद तनवीर आलम के रूप में की गई है। ये सभी दालखोला के रहने वाले हैं। इस मामले की जांच जारी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button