Sports

पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन बनने पर सीएम योगी ने आईएएस सुहास एल वाई को दी बधाई

सीएम ने एक्स पर लिखा- फाइनल में आपकी जीत समर्पण और उत्कृष्टता का शानदार उदाहरण

  • उत्तर प्रदेश सरकार के खेल विभाग में सचिव के पद पर तैनात हैं सुहास यतिराज

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में खेल विभाग के सचिव आईएएस सुहास एल वाई ने फिर पैरा बैडमिंटन में अपना कमाल दिखाया है। थाईलैंड के पटाया में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही वर्ल्ड चैंपियन होने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने एमएस एसएल 4 में वर्ल्ड नंबर 2 सीड फ्रेडी सेतियावान को 21-18,21-18 से हराया। उनकी इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “पटाया, थाईलैंड में BWF विश्व चैंपियनशिप 2024 में विश्व चैंपियन बनने पर सुहास एल वाई को बधाई। फाइनल में आपकी जीत समर्पण और उत्कृष्टता का एक शानदार उदाहरण है। आपके भविष्य के सभी प्रयासों में अद्वितीय सफलता की कामना करता हूं। हम सभी को गर्व है।”

सुहास यतिराज देश की ब्यूरोकेसी में पैरा गेम्स में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले आईएएस ऑफिसर हैं। पहले भी उन्होंने खेल की दुनिया में भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। सुहास एलवाई उत्तर प्रदेश कैडर में वर्ष 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं। मूल रूप से कर्नाटक में शिमोगा जिले के रहने वाले हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने सुहास एलवाई को 3 मार्च 2020 को गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा था। सुहास एलवाई महाराजगंज, सोनभद्र, हाथरस, प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं। फरवरी 2023 में उनको खेलकूद विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button