
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा के पहला गाना जिंदगी तेरे नाम टीजर रिलीज हो गया है।सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी ‘योद्धा’ का निर्माण करण जौहर ने किया है।’योद्धा’ के पहला गाना जिंदगी तेरे नाम का टीजर रिलीज हो गया है।करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या हम कह सकते हैं… योद्धा के पहले गाने जिंदगी तेरे नाम के साथ प्यार ‘हवा’ में है, जो 24 फरवरी को आ रहा है।
गाने के टीजर में सिद्धार्थ के साथ राशि खन्ना दिखाई दे रही हैं।योद्धा के टीजर का शुरुआत एक हवाई जहाज हाईजैक से होती है।इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने एक्शन अंदाज में नजर आते हैं।फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की अहम भूमिका है।यह एक एक्शन फिल्म है जिसके करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसे सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने निर्देशित किया है। फिल्म योद्धा इस साल 15 मार्च को रिलीज होगी।
गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और इसे विशाल मिश्रा ने गाया है, जो एनिमल के गाना – ‘पहले भी मैं’ की सफलता से अभी छाए हुए हैं। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित ‘योद्धा’ 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ राशि की पहली परियोजना है। जहां प्रशंसक ‘योद्धा’ में राशि की भूमिका के बारे में अधिक जानने के लिए उत्साहित हैं, वहीं वे अभिनेत्री की बेहद दिलचस्प आगामी परियोजनाओं का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राशि विक्रांत मैसी के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘टीएमई’ में नजर आएंगी और इसके अलावा उनके पास शाहिद कपूर-स्टारर ‘फर्जी 2’ भी है।


