UP Live

उत्तर प्रदेश में अब तक 1118 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित, 8 की हो चुकी है मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस की चपेट में आये पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ने से अब महकमें में हड़कंप हैं। उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी ने बताया कि फ्रंटलाइन पर ड्यूटी कर रहे 1118 पुलिसकर्मी अब तक कोरोना (कोविड-19) पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 676 पुलिस कर्मी स्वस्थ होकर अपनी ड्यूटी पर वापस भी आ चुके हैं, जबकि एक क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिस कर्मियों का निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद पुलिस अब तक 24.33 लाख वाहनों का चालान कर चुकी है। इसमें से 62719 वाहनों को सीज किया गया है। इस दौरान वाहनों का चालान करके 44.21 करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया है। इसके साथ ही धारा 188 के तहत 102604 और आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत 746 एफआईआर दर्ज की गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button