
पीपीगंज,गोरखपुर । नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में आज स्व वीर बहादुर सिंह की 83वी जयंती मनाया गया ,जिसमे उपस्थित सभी लोगो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनके द्वारा किए गए विकासपरक कार्यों को याद किया गया,कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिंद्रासन चौधरी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीर बहादुर सिंह ने अपने कार्यकाल में अयोध्या का ताला खुलवा था और जिस कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा था और उसके बाद राम काज के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप भाजपा के जिलाउपाधक्ष शेषमणि त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबा अग्रहरि,अनिल अग्रहरि,मनोज अग्रहरि, लालजी विश्वकर्मा, सिम्पू पासवान,राधा कृष्ण निषाद,राजेंद्र मद्धेशिया,प्रदीप छापड़िया,अनिल सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



