State

19 हजार वर्गफीट में कलाकारों ने धान से बनाई श्रीराम की रंगोली

रामलला प्राणप्रतिष्ठा महोत्स के दौरान राजधानी में बनेंगे 3 विश्व रिकॉर्ड

रायपुर । अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राणप्रतिष्ठा होगी। इस खास अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के रिकार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसमें तीन विश्व रिकार्ड राजधानी में बनेंगे। सांइस कॉलेज मैदान पर धान और चावल की मदद से 19 हजार 600 वर्गफीट में भगवान राम की रंगोली तैयार की चुकी है, जिसे 22 जनवरी को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। कलाकार प्रमोद साहू ने बताया कि तीन दिनों में 51 कलाकारों ने 5 हजार किलो धान और 500 किलो चावल की मदद से रंगोली तैयार की है।

इससे पहले सबसे बड़ी भगवान राम की रंगोली का रिकॉर्ड 11 हजार वर्गफीट का था। इस विशाल रंगोली को देखने हर कोई उत्सुक नजर आ रहा है। रंगोली में भगवान राम का सौम्य चेहरा देखने को मिलेगा इसके साथ शहर में दूसरा विश्व रिकार्ड गमछा का होगा, जिसके लिए 2000 मीटर का भगवान राम का गमछा भी तैयार होने लगा है, जिसमें जय श्री राम लिखा जा रहा है। इसके अलावा घरों में 501 बच्चों की वेशभूषा तैयार हो रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन शहर में तीनों रिकार्ड आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

सात टन धान से बनेगी रंगोली, 2000 मीटर का गमछा भी
भगवान राम के ननिहाल में प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पहले तीन अलग-अलग कृतित्व के जरिए विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ ने की है। साइंस कालेज मैदान पर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 2000 मीटर का गमछा तैयार किया जाएगा। इसे 28 जनवरी को अयोध्या में राम को भेंट किया जाएगा। वहीं 15 हजार वर्गफीट एरिया में 7 टन धान का इस्तेमाल करके प्रमोद साहू व उनकी टीम को रंगोली बनाने की जिम्मेदारी दी थी। इसके साथ ही 21 जनवरी को दोपहर 2 बजे 15 ट्रेलर पर 501 बच्चों को राम स्वरूप दिया जाएगा। वह साइंस कालेज मैदान से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर तक निकलने वाली शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र होंगे। संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे और प्रदेश सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक उप मुख्यमंत्री अरुण साव व संरक्षक के रूप में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री केदार कश्यप, विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व विधायक देवजी पटेल का मार्गदर्शन मिल रहा है।

राम की वेशभूषा में निकलेंगे 501 बच्चे
राजधानी में विश्व स्तरीय प्रोग्राम में भांचा राम के ननिहाल में प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्व का सबसे बड़ा 2000 मीटर का गमछा बनाने के बाद उसे श्री राम के चरणों में समर्पित किया जाएगा। इसके लिए अयोध्या ट्रस्ट से जुड़े जिम्मेदारों से चर्चा की गई है। गमछा में जय श्री राम लिखा जाएगा। साथ ही शोभायात्रा में 501 बच्चे राम की वेशभूषा में शामिल होंगे। झांकी साइंस कॉलेज से राम मंदिर तक जाएगी। सीआएस द्वारा इस तीनों ही प्रयास को विश्व रिकार्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जन सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम को लोगों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।(वीएनएस)

प्राण प्रतिष्ठा :  हे रघुनंदन, है अभिनंदन,पीएम और सीएम ने किया है रामज्योति जलाने का आग्रह

पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है तीन मंजिला राम मंदिर

रामोत्सव 2024:सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील- पैदल कतई न आएं,सभी का दायित्व-अव्यवस्था की स्थिति न बने

रामोत्सव 2024 : श्रीरामलला हुए ‘विराजमान’

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button