State

छात्र की साइलेंट अटैक से मौत

इंदौर । इंदौर में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे छात्र की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। सागर के रहने वाले छात्र राजा लोधी को पढ़ाई करते वक्त कोचिंग में सीने का दर्द उठा और वह बेसुध होकर गिर पड़ा। दोस्त आनन-फानन में राजा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हर रोज की तरह बुधवार दोपहर छात्र राजा कोचिंग में पढऩे आया और अपने सहपाठियों के बीच जाकर बैठ गया।

इसी दौरान अचानक उसका सिर झुका और जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक राजा बेसुध होकर कुर्सी से गिर पड़ा। यह पूरा दृश्य कोचिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। तबीयत बिगडऩे के बाद छात्र को नजदीकी एप्पल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी में एडमिट कर उपचार शुरू कर दिया। उसे तत्काल आईसीयू में रखा गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button