Off Beat

नए साल में कूनो नेशनल पार्क में 3 नन्हे मेहमानों का आगमन

कूनो । नया साल श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नई खुशियां लेकर आया है। यहां नामीबिया से आई मादा चीता आशा ने तीन चीता शावकों को जन्म दिया है। अक्तूबर में आशा के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी। अब नए साल में शावकों को जन्म देने की खबर आई है। कूनो से नन्हे शावकों की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इधर, वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम ने बाड़े में जाकर इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि तीनों नन्हे शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसकी पुष्टि थिरुकुराल आर ने की है। वहीं, नेशनल पार्क में डॉक्टरों की टीम नन्हे शावकों पर नजर बनाए हुए है। बता दे, 17 सितंबर 2022 में नाबिमिया से आठ चीते लाए गए थे, जिनमें आशा मादा चीता भी शामिल थी। अब चीतों की संख्या शावक सहित 18 हो चुकी है।

इन नन्हे मेहमानों के इस दुनिया में आने की सूचना केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की। अपने एक्स पोस्ट पर मिनिस्टर यादव ने लिखा, जंगल में म्याऊं…यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कूनो नेशनल पार्क ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया है। शावकों का जन्म नामीबियाई चीता आशा से हुआ है। उन्होंने इसे देश में शुरू किए गए चीता प्रोजेक्ट की बड़ी सफलता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 14 वयस्क और एक शावक चीता मौजूद हैं। इनमें सात नर चीते गौरव, शौर्य, वायु, अग्नि, पवन, प्रभाष और पावक शामिल हैं। वहीं सात मादा चीतों में आशा, गामिनी, नाभा, धीरा, ज्वाला, निरवा और वीरा शामिल हैं। इनमें से अभी केवल दो चीते ही खुले जंगल में मौजूद हैं, जो भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को दिख सकते हैं। जबकि शेष सभी चीतों को अभी बड़े बाड़े में ही रखा गया है।(वीएनएस)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button