Varanasi

पीएम मोदी के 17 दिसम्बर को काशी आगमन पर होगा उनका अभुतपूर्व स्वागत: दिलीप पटेल

एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़े, बैंड बाजा, डमरू एवं शंखनाद कर हर हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष के बीच पुष्प वर्षा कर पीएम की होगी जोरदार आगवानी.एयरपोर्ट से मिंट हाउस, मिंट हाउस से नमोघाट के बीच स्वागत प्वाइंटों पर पीएम का होगा भव्य स्वागत.18 दिसम्बर को सेवापुरी विधानसभा के बरकी में पीएम मोदी की होगी ऐतिहासिक जनसभा.

वाराणसी : तीन राज्यों में पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 दिसम्बर को अपराह्न काशी आगमन हो रहा है। पीएम के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट आगमन के पश्चात बाहर निकलने पर हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं काशीवासी उनके स्वागत में “हर हर महादेव” के गगनभेदी उद्घोष के साथ उनकी जोरदार आगवानी करेंगे।एवं ढोल, नगाड़े, बैंड-बाजा, तासा, डमरुओं और शंखनाद करते हुए गुलाब की पंखुड़ियां की वर्षा कर अपने प्रिय सांसद का अभूतपूर्व स्वागत करेंगे। उक्त बातें भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

श्री पटेल ने काशी के सांसद एवं पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 17 दिसम्बर को अपराह्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का काशी आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सीधे मिंट हाउस स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल प्रस्थान करेंगे। लाल बहादुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिंट हाउस कटिंग मेमोरियल के बीच अतुलानंद चौराहे, मिंट हाउस सहित जगह जगह बनाए गये स्वागत प्वाइंट पर भाजपा कार्यकर्ता एवं काशी की जनता ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय सांसद का जोरदार स्वागत करेंगे। श्री पटेल ने कहा कि नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल में नगरीय क्षेत्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। कहा कि कटिंग मेमोरियल से नमो घाट के बीच जगह जगह काशी की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ता पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय सांसद का जोरदार स्वागत करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में शामिल होंगे व लोगों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात उस दिन रात्रि विश्राम काशी में करेंगे।

क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि दुसरे दिन 18 दिसम्बर को पूर्वाह्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेवापुरी विधानसभा के बरकी में आयोजित जनसभा के लिए प्रस्थान करेंगे। बरकी स्थित जनसभा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर्वप्रथम सासंद खेल प्रतियोगिता के विजेताओं से संवाद करेंगे इसके पश्चात ग्रामीण विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे एवं योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगभग 19154 करोड़ से भी ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे जिसमें 12578.91 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 6575.61 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके बाद वहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम के स्वागत सभी कार्यक्रमों एवं जनसभा की सफलता के लिए सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी है और जनप्रतिनिधियों सहित पदाधिकारियों एवं चुनिंदा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर अशोक तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी एवं सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button