Varanasi

मुफ्त राशन हो या आवास अनुसूचित जाति का हमने किया है विकास:धर्मपाल सिंह

अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया है हाथ, इसीलिए अनुसूचित समाज आज है भाजपा के साथ: धर्मपाल सिंह

वाराणसी : भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जीत की रणनीति बना ली है। इसके लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश में लगभग 30 हजार अनुसूचित जाति-बाहुल्य बस्तियों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर काम हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के 30 हजार बस्तियों में जाकर सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। इसी अभियान को धार देने के लिए आज रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अनुसूचित मोर्चा की बैठक को संबोधित किया।

बतौर मुख्य अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित जाति के लोगों को मिला है। कहा कि हमारी सरकार द्वारा मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम हो या आवास योजना, शौचालय निर्माण हो या उज्जवला योजना सभी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति को मिला और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति ने भाजपा का पूरा साथ दिया। कहा कि मोदी सरकार ने अनुसूचित समाज के लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए व्यापक कदम उठाए हैं परिणामस्वरूप आज अनुसूचित समाज भाजपा के साथ है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि हम बस्ती बस्ती जाकर अनुसूचित समाज के लोगों से मिलें और सरकार द्वारा उनके लिए किए गए प्रयासों और कार्यों से उन्हें अवगत कराएं।बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रंजीत कुमार रावत, अनिल कुमार सागर, रमेश कनौजिया, ओमप्रकाश प्रियदर्शी, संदीप रावत, महानगर अध्यक्ष जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप गौड सहित अनुसूचित जाति जनजाति जाति मोर्चा के प्रदेश/क्षेत्रीय/ जिला/महानगर, एवं मंडल के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button