Crime

नहर में गिरी कार, मां बेटी की मौत

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में आज सायं एक कार नहर में गिर गई। घटना के चलते एक महिला और उसकी 7 वर्षीय पुत्री की मृत्यु हो गयी।बड़वाह की एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि पंचवटी नहर में एक कार के असंतुलित होकर गिर जाने के चलते उसमें सवार 28 वर्षीय पूजा ठाकुर और उसकी 7 वर्षीय बेटी माही की मृत्यु हो गई। इस दौरान पूजा का पति आकाश ठाकुर किसी तरह बाहर निकल कर आ गया। उन्होंने बताया कि परिवार बड़वाह क्षेत्र के जामनिया से ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहा था (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button