Crime

खनन की जांच के लिए गए पटवारी पर माफिया ने चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में कथित तौर पर अवैध खनन की जांच के लिए गए एक पटवारी पर खनन माफिया से जुड़े लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे पटवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहडोल जिले के देवलोंद थाने के गोपालपुर गांव के पास सोन नदी के किनारे बीती रात तहसीलदार के आदेश पर खनन से जुड़ी जाँच करने गए पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल के ऊपर खनन माफिया के लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हमले में पटवारी की वहीं मौत हो गई।डरकर भागे शेष दो पटवारियों ने तहसीलदार और पुलिस को घटना की सूचना दी।

इसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए अपराध में प्रयुक्त वाहन जब्त किया और आरोपी चालक को रात में ही गिरफ्तार कर लिया।पटवारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवलोंद अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button