Crime

शाइन सिटी घोटाला: मालिक की करीबी महिला गिरफ्तार

हरदोई : निवेशकों से हजारों करोड़ ठगकर दुबई भाग चुके शाइन सिटी के मालिक राशिद नसीम और उसके गुर्गों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई के तहत हरदोई में भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की और उसकी करीबी महिला शशिबाला को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हरदोई शहर कोतवाली इलाके के धियर महोलिया गांव में ईडी की टीम ने शशिवाला के घर पर शुक्रवार को छापेमारी की कार्रवाई की।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम यहाँ चार गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची थी और घर के बाहर केंद्रीय बलों के जवान को तैनात करके घर के अंदर मौजूद सभी सदस्यों से और शशिबाला से कई घंटे तक पूछताछ के बाद घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से नगदी जेवर और कुछ कागज बरामद होने के बाद शशिबाला हिरासत में लिया और शनिवार सुबह करीब दस बजे मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराने के बाद अपने साथ लेकर गई है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button