Crime

जालौन में सड़क हादसे में दो मरे,दो घायल

जालौन : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र में मंगलवार को कार की चपेट में आकर बुजुर्ग और उनके दामाद की मौत हो गयी जबकि सड़क किनारे खड़ी मां बेटी घायल हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि औरैया-जालौन स्टेट हाइवे स्थित ग्राम मदनेपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद (38) अपनी सास रामजानकी (60) को बाइक से बैठाकर गांव से निकला ही था कि तभी जालौन की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक एसयूवी कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सास और दामाद उछलकर सड़क पर गिर गई, इतना ही नहीं सड़क किनारे खड़ी अंजली (30) और उसकी पांच साल की बेटी संजना भी इसकी चपेट में आ गई। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button