Crime

बस्ती में पेड़ से लटकता मिला शव

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मंगलवार को पेड़ से लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के भीटी माफी गांव के समीप दिनेश शर्मा (42) निवासी महुली जनपद संतकबीर नगर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है! सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button