Crime

एकतरफा आशिकी, छात्रा पर चाक़ू से वार

नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली के लाडो सराय इलाके में गुुरुवार सुबह एकतरफा प्यार में युवक ने 23 वर्षीय युवती को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ लड़की को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता परिवार के साथ लाडो सराए इलाके में रहती है और स्नातक की छात्रा है. गुरुवार को लाजपत नगर में एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए सुबह 6.30 बजे घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोक लिया और बात करने की कोशिश की, लेकिन जब पीड़िता ने मना कर दिया तो आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह जबरन कैब में घुस गया और पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया। करीब 15 बार वार करने के बाद आरोपी जाने लगा, तभी कैब चालक ने लोगों के साथ मिलकर दबोच लिया. सूचना मिलने पर साकेत थाना पुलिस ने 27 वर्षीय गौरव पाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता है और गाजियाबाद का निवासी है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button