Crime

झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गोंडा-बहराइच हाइवे पर मलावा गांव में झाड़ियों में फेंका गया किसी अज्ञात महिला का शव गुरूवार को बरामद किया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोंडा बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलावा गांव के निकट सरयू नहर के सामने झाड़ियां हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोग आवागमन कर रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा देखा। सूचना पयागपुर थाने को दी गई। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव मिलने की सूचना थानाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा भी गांव पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button