
रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज इलाके में बुधवार सुबह शौच को गयी दो बुजुर्ग महिलाओं की भारी वाहन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालगंज इलाके के कानपुर लालगंज हाई -वे के सैमबंसी मोड़ पर सुबह शौच को गयी दो बुजुर्ग महिलाओं रामकली (65) और फूलमती (66) की डीसीएम गाड़ी की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना में युवती की मौत
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में आज रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवती की मौत हो गयी।पुलिस के अनुसार बेबर थाना क्षेत्र के बडेपुर गांव निवासी रामपाल सिंह की पुत्री उपासना बनकिया निवासी हरेंद्र सिंह की बाइक से भोगांव कस्बा में किसी काम से गयी थी। (वार्ता)



