
बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी निवासी स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की 1.31 करोड़ की संपत्ति बुधवार दोपहर प्रशासन ने जब्त कर नोटिस चस्पा किया ।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर फतेहगंज पश्चिमी स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की 1.31 करोड़ संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। आज दोपहर मीरगंज एसडीएम राजीव शुक्ला, मीरगंज एसओ हरेंद्र सिंह, फतेहगंज पश्चिमी एसओ ललित मोहन की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन की टीम ने फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 ने स्मैक तस्कर शराफत हुसैन की सब्जी मंडी चौक में रोड़ के पास बने शोरूम (दुकान) एवं और उसकी पांच मंजिला बने आलीशान मकान को अपने कब्जे में लेकर सीज कर नोटिस चस्पा किया। (वार्ता)



