Crime

नोएडा में अमेरिकी नागरिक की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में मंगलवार को एक सोसाइटी की 22वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरकर एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एंथनी क्रिस्टोफर (45) एक गैर सरकारी सामाजिक संस्था में काम करते थे और यहां महागुन मायवुड सोसाइटी में किराये पर अपनी भारतीय पत्नी के साथ रहते थे।

पुलिस ने बताया, ‘‘सोसाइटी के सुरक्षा प्रबंधक नवीन ने मंगलवार रात करीब सात बजकर 30 मिनट पर स्थानीय बिसरख पुलिस थाने को सूचना दी कि क्रिस्टोफर 22वीं मंजिल के फ्लैट से कथित तौर पर कूद गया और उसकी मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी पेशे से वकील है। अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों और स्थानीय पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button