State

मुजफ्फरपुर : बागमती नदी में नाैका पलटने से 10 बच्चों के डूबने की आशंका

मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद पुलिस आउटपोस्ट (ओपी) क्षेत्र के मधुपट्टी घाट पर बागमती नदी में आज एक नौका के पलट जाने से 10 बच्चों के डूब मरने की आशंका हैं।मुजफ्फरपुर पूर्वी के पुलिस उपाधीक्षक शहरयार अख्तर ने गुरुवार को यहां बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, नौका पर 33 बच्चे सवार थे। नौका के नदी की तेज धार की चपेट में आ जाने से यह दुर्घटना हुई। श्री अख्तर ने बताया कि सुरक्षित बाहर निकाले गए बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और सामान्य प्रशासन के अधिकारी बचाव एवं राहत दल के साथ कैंप कर रहे हैं। दुर्घटना का कारण नौका पर क्षमता से अधिक बच्चों का सवार होना बताया जाता है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button