UP Live

नवागत थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार

महराजगंज। सिंदुरिया थाने की नवागत महिला थानाध्यक्ष आज अपना पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसी भी अपराधियों को किसी भी दशा में बख्शा नही जाएगा। नवागत थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने सिंदुरिया थाना पर छठवें थानाध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण की।
उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। कानून व्यवस्था को पूर्णतया शासन की मंशानुरूप लागू करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। महिलाओं की समस्याओं को त्वरित कार्रवाई किया जाएगा। कोई भी महिला अपनी समस्याओं को लेकर बेहिचक रूप से आकर मिलें।

Related Articles

Back to top button