State

ओडिशा में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

ओडिशा :देश के बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगला सहित कई राज्यों में बारिश जारी है। ओडिशा में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने कहा कि शनिवार को ओडिशा के छह जिलों में बिजली गिरने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए।हिमाचल में खराब मौसम का सबसे अधिक असर दिखा जहां कई लोगों की मौत हो गई, तो वहीं भूस्खलन के कारण कई घर ढह गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

6 जिलों में गिरी आकाशीय बिजली, 10 लोगों की मौत

राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने के कारण खोरधा में चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। बोलांगरी में दो, अंगुल जिले में एक, बौध में एक, जगतसिंहपुर में एक और ढेंकनाल में एक शख्स की जान चली गई। एसआरसी के अनुसार जो लोग घायल हुए है। वो खोरधा जिले के रहने वाले हैं।

आगामी दिनों में भी भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अभी भी कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की है। कहा गया है कि साइक्लोन सर्कुलेशन ने मानसून को सक्रिय कर दिया है, जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button