रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र में एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। जहां एक ओर पत्नी घर पर खून से लथपथ मृत हालत में मिली, वहीं पति का शव आज सुबह गांव के एक खेत में फांसी के फंदे पर लटका बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम फतेहपुर में कल देर रात घर में अकेली महिला खून से लथपथ मिली, जिसके बाद परिजन महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव के निशान हैं। महिला उमा रानी की बेदर्दी से हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव घटना स्थल पहुंचे। (वार्ता)



