Crime

अधेड़ ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

भिलाई,छत्तीसगढ़  । अधेड़ उम्र में प्यार के बाद हुए तकरार के चलते एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जब पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना मिली तो शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवाया। इधर, जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आरोपित के खिलाफ हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी कर उसे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस के अनुसार देव नगर शिवपुरी निवासी वेदमती वर्मा (46) का शव गुरुवार की शाम को उसके घर पर मिला था। उसके गले में नायलॉन की रस्सी बंधी थी और नाक व मुंह से खून निकल रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वेदमती वर्मा का उसके पति से तलाक हो चुका था और उसके बच्चों की भी शादी हो गई थी। इसके बाद से वो घर पर अकेली रहती थी और जामुल की एक कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर पर रवाना किया।

दोनों के बीच शादी करने को लेकर हुआ था विवाद

पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वो जिस कंपनी में काम करती थी, उसी कंपनी में गार्ड का काम करने वाले दुर्गा धृतलहरे से उसका प्रेम संबंध स्थापित हो गया था। दुर्गा धृतलहरे भी शादीशुदा है और कसारीडीह दुर्ग में अपने परिवार के साथ रहता था। वो कुछ दिनों से वेदमती के साथ ही उसके घर पर रहता था। ये जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दुर्गा धृतलहरे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने वेदमती की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने ये भी बताया कि वेदमती उससे बोलती थी कि वो अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर उससे शादी कर ले।

इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसकी वेदमती की हत्या कर दी। आरोपित दुर्गा धृतलहरे (48) पुलिस की हिरासत में है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button