
शिमला । हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से आम जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह समरहिल स्थित शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 50 श्रद्धालु दब गए। अब तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मौसम विभाग ने हिमालय प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर मंडी के पराशर में बागी पुल बह गया है, जिससे 250 से ज्यादा लोग फंस गए हैं।
9 लोगों की मौत
सावन के सोमवार के दिन भक्त भगवान शिव की पूजा कर रहे थे। तभी अचानक भूस्खलन हुआ और मंदिर बह गया। जानकारी के मुताबिक, इस भूस्खलन में करीब 50 भक्त दब गए। इन्हें रेस्क्यू करने का काम जारी है। अब तक 9 शव बरामद किए गए है। पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
मंडी में बागी पुल बह, 250 लोग फंसे
मंडी में बारिश का ताडंव जारी है। मंडी के पराशर में बागी पुल बह गया है। इसके बाद 250 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। वहीं, मालदेवता में देहरादून डिफेंस कॉलेज की इमारत ढह गई। मंडी के नागचला में बादल फटने से एक बरसाती नाला अपने साथ काफी मलबा बहाकर नीचे हाईवे पर ले आया। मंडी को कुल्लू से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।(वीएनएस)
#WATCH 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा: शिमला में भूस्खलन और… https://t.co/3Od2BR2iiz pic.twitter.com/V0pSg1zVY8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
#WATCH ध्वजारोहण किया जाएगा, स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में होने वाला 'एट-होम' कार्यक्रम स्थगित हो गया है..ध्वजारोहण करने के बाद बचाव कार्य में लग जाएंगे : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला pic.twitter.com/D3yjKi5VTx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में "शिव मंदिर" ढह गया। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू pic.twitter.com/PyaPuBpgia
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
#WATCH हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पराशर झील की सड़क पर नदी उफान पर बह रही हैं। pic.twitter.com/V7CkI7lPfI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
#WATCH यहां मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए हैं, 10-15 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत हो गई है: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह https://t.co/AY7A44k0jl pic.twitter.com/K7FnwVUYiu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
#WATCH उत्तराखंड: देहरादून में लगातार हो रही बारिश के कारण एक कॉलेज की इमारत ढह गई।
(सोर्स: देहरादून पुलिस) https://t.co/L8NO2pthRI pic.twitter.com/fPOYwucUQq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023



