
वाराणसी। अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र द्वारा श्रावण मास के पॉचवें शनिवार को आसभैरव, चौक स्थित श्री संकटमोच हनुमान जी को भोग लगाने के बाद कन्हैयालाल गुलाल चन्द सर्राफ के सामने प्रसाद (खिचड़ी) वितरण किया गया। जहां प्रसाद प्राप्त करने के लिए महादेव श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, क्षेत्र में जीवीकोपार्जन करने वाले श्रमिकों एवं व्यापारियों की लम्बी लाइन लगी रही। साथ ही बताशा, इलायची एवं रेवड़ी के साथ जल सेवा की व्यवस्था किया गया, जिसका हजारों लोगों ने लाभ उठाया।
प्रसाद वितरण में अमिताभ अग्रवाल, श्रीमती जौली अग्रवाल, अतुल केसरी, अनुज केसरी, आशीष केसरी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), डा. ओपी चौधरी, लव जी अग्रवाल, प्रितेश पाठक, रजनी यादव, अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।



