State

आतंकी नारे लगाने वालों पर की जाएगी एनएसए की कार्रवाई : गृह मंत्री

भोपाल : मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि रतलाम में आतंकी नारे लगाने वालों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।गृह मंत्री ने दावा किया कि मध्यप्रदेश राजस्थान नहीं है, यहां कांग्रेस की नहीं भाजपा की सरकार है। ऐसे विवादित नारे लगाने वाले संभल जाएं नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।रतलाम में एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिसके बाद एक समुदाय विशेष के लोगों ने युवती की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी का घेराव कर दिया था। इसी दौरान इन लोगों ने आपत्तिजनक नारे भी लगाए थे।

मामले में पुलिस ने युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थाने का घेराव करने लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।दूसरी ओर इंदौर में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उस पर मतांतरण का दबाव बनाने के मामले में डॉ मिश्रा ने बताया कि हातोद में मासूम का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए धर्म स्वातंत्र्य कानून और अन्य विभिन्न धाराओं में 20 साल की सजा सुनाई है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button