Crime

चलती ट्रेन से गिरी बुजुर्ग, मौत

छिंदवाड़ा,छत्तीसगढ़ । सीहोर स्थित पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम आश्रम से लौट रही 70 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी भतीजी चलती ट्रेन से गिर गईं।हादसे में चाची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजी की हालत गंभीर है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में ऐशबाग पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मूलतः ग्राम पिपला नारायण जिला छिंदवाड़ा निवासी आशा बाई बिसेन (70 वर्ष) अपनी बहन की बेटी (50 वर्ष) के साथ 5 अगस्त को सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम आश्रम में दर्शन करने आई थीं। दर्शन करने के बाद दोनों मौसी और रविवार 6 अगस्त को भतीजी ट्रेन से छिंदवाड़ा लौट रहे थे।इसी दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे मोती नगर, ऐशबाग के पास रेलवे ट्रैक पर दोनों चलती ट्रेन से गिर गए। दोनों महिलाओं के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

आशा बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ आई उसकी भतीजी को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस को मौके से महिलाओं के आधार कार्ड और एक डायरी में लिखे मोबाइल नंबर मिले थे. मोबाइल नंबर पर परिजनों से बात करने पर दोनों महिलाओं की पहचान हो सकी।पोस्टमॉर्टम के बाद आशा बाई का शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन शव लेकर छिंदवाड़ा रवाना हो गए थे।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button