Crime

सड़क हादसे में कार सवार चार की मौत

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिवाई क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संभल जिले के धनारी गांव निवासी सगे भाई प्रमोद (42) और नीरज (37) अपने साथी पुष्पेंद्र और जितेंद्र के साथ ईको कार से अतरौली के पास सलेमपुर गांव से नोएडा जा रहे थे कि रात दो बजे ग्राम दानपर के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को पीछे से टक्कर मार दी।इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक समेत सभी यात्री कार में ही फस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस ने कटर मशीन मंगा कर कार में फंसे यात्रियों को निकाला। इस हादसे में नीरज और प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुष्पेंदर और जितेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में दौलतपुर निवासी मुकेश गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button