Crime

भाई बना हैवान : डंडे से पीट-पीटकर चचेरे भाई की ले ली जान

गरियाबंद,छत्तीसगढ़ । जिले में चचेरे भाई ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्‍या कर दी। खबरों के अनुसार दोनों भाईयों में शादी को लेकर विवाद था। चचेरा बड़ा भाई छोटे भाई को शादी को लेकर आए दिन ताने मारता था, इससे परेशान होकर छोटे भाई ने चचेरे भाई के सिर और चेहरे पर डंडे से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी में खर्चा को लेकर दोनों में था विवाद

दरअसल, यह गरियाबंद के शोभा थाना के गौरगांव इलाके का मामला है। जानकारी के अनुसार आरोपित जयसिंह मंडावी ने अपने चचेरे बड़े भाई धरमसिंह मंडावी की हत्‍या कर दी।आरोपित ने बड़े भाई के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि शादी में खर्च की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपित जयसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button