Crime

एक ही परिवार के तीन लोगों की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत

चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली में अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक युवक समेत दो महिलाएं शामिल हैं।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी शंकर राम का पुत्र अनिल कुमार(20) अपनी मां सावित्री देवी (45) और नानी रमावती देवी (70) को लेकर बाइक से जीटी रोड से होते हुए अलीनगर की ओर जा रहा था। आलमपुर पुलिस पिकेट के पास चंदौली की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। अनिल कुमार व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button