गोरखपुर : भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल के गोरखपुर में प्रथम आगमन पर संस्कृति पब्लिक स्कूल रानीडीहा में भव्य स्वागत किया गया।स्वागत समारोह की अध्यक्षता पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल ने की। डॉ राधामोहन दास अग्रवाल के प्रथम आगमन पर संस्कृति पब्लिक स्कूल को भव्य रूप से सजाया गया। विद्यालय के प्रबंधक संजय जायसवाल ने पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर स्वागत समारोह को सफल बनाया।
इससे पूर्व राष्ट्रीय महासचिव के संस्कृति पब्लिक स्कूल में आगमन की सूचना पर हजारों की संख्या में पार्टी जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,कार्यकर्ता व शुभचिंतकों का जमावड़ा परिसर में हो गया। विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या श्रीमती ज्ञान्ती सिंह,प्रबन्धक संजय जायसवाल,जुगुल किशोर जायसवाल,अनिल जायसवाल, हर्षिता जायसवाल समेत विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ राधामोहन दास अग्रवाल का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष, पिपराईच विधायक,पार्षद अभिषेक शर्मा, बांसगांव विधायक, पुष्पदंत जैन,मनीष चाँदवासिया,अनूपकिशोर अग्रवाल,उमेश मद्धेशिया, गोपाल जायसवाल,दीपक जायसवाल आत्मा समेत अन्य गणमान्यजनो ने बुके देकर स्वागत किया।



