NationalState

अनुच्छेद 370 हटने के बाद, जम्मू-कश्मीर के लोग आजाद हैं: मनोज सिन्हा

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोग आजादी से रह रहे हैं जो सबसे बड़ा बदलाव है।श्री सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में न केवल सड़क पर हिंसा समाप्त हो गई है, बल्कि विद्यालय, महाविद्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी खुले हैं। उन्होंने श्रीनगर में एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, “सड़कों पर हिंसा खत्म हो गई है। पाकिस्तान, आतंकवादियों और अलगाववादियों के निर्देश पर जो विद्यालय और महाविद्यालय साल में 150 दिन बंद रहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।

“उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की चौथी वर्षगांठ है, जिसके परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा वापस ले लिया गया, जिसे एक राज्य से घटाकर दो केंद्र शासित प्रदेशों में बदल दिया गया।श्री सिन्हा ने कहा कि कश्मीर में लोग, खासकर युवा, सूर्यास्त से पहले घर लौट आते थे, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं।उन्होंने कहा, “आज, पोलो व्यू मार्केट में देर रात तक दुकानें खुली रहती हैं। युवा गिटार पकड़कर और नदी के किनारे आइसक्रीम का आनंद लेते हुए, बेफिक्र होकर समय बिताते हैं। यह सबसे बड़ा बदलाव है जो लंबे समय के बाद हुआ है।” जम्मू-कश्मीर के लोग अब पूर्ण रूप से स्वतंत्र हैं। पिछले चार वर्षों में जम्मू-कश्मीर में युवाओं को उड़ान भरने के लिए पंख मिले हैं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button