CrimeState

आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार

राजकोट । एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।ये तीनों आतंकी पिछले 6 महीने से सोनी मार्केट में काम कर रहे थे। इन पर अल-कायदा का प्रसार करने और अन्य मुस्लिम कर्मचारियों को कट्टरपंथी बनाने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

गुजरात एटीएस ने सोमवार को राजकोट में छापेमारी की, जिसमें रात को ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। तीनों आरोपी राजकोट के सोनी मार्केट में बंगाली कारीगर का काम करते थे। पिछले 6 महीने से सभी आरोपी सोनी बाजार में रह रहे थे। एटीएस की सूचना के आधार पर सोमवार को राजकोट में कैंप लगाया गया। पूछताछ के बाद देर रात तीनों आरोपियों को एटीएस टीम ने हिरासत में लिया। तीनों को अहमदाबाद ले जाया गया है।

अलकायदा के पर्चे और अन्य सामग्री भी बरामद

इस पूरे मामले पर एटीएस की टीम शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और उसके बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।एटीएस ने उसके पास से अलकायदा के पर्चे और अन्य सामग्री भी बरामद की है। तीन संदिग्धों के नाम अमन, अब्दुल शुकूर और सैफ नवाज हैं। एटीएस के मुताबिक, ये तीनों लंबे समय से अल-कायदा के संपर्क में थे। तीनों कट्टर आतंकी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले पोरबंदर से अफगानिस्तान के चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। इसका पूरा मामला एनआईए को सौंपा गया है। इसको लेकर कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें सभी भारत पर हमले की शपथ लेते दिख रहे है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button