बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर अपनी बहन की गला काट कर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
ग्रामीणों के मुताबिक एक माह पूर्व वह युवक के साथ चली गई थी जिसके बाद युवक और युवती को पुलिस ने बरामद किया था। युवक जेल चला गया था जबकि युवती परिजनों को सौंप दी गई थी। इस घटना से युवती का भाई उससे नाराज चल रहा था। शुक्रवार सुबह युवती नहाने के लिए घर के पास अहाते में गई थी। इसी दौरान उसका भाई रियाज धारदार हथियार लेकर पहुंचा और बहन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। (वार्ता)
थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिठवारा में सगे भाई द्वारा बहन की गर्दन काट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी की बाइट-#UPPolice #barabankipolice@Uppolice@adgzonelucknow@igrangeayodhya pic.twitter.com/3wejroxov5
— Barabanki Police (@Barabankipolice) July 21, 2023



