UP Live

कैम्पियरगंज में राजकीय इंटर कालेज की स्थापना के लिए चला हस्ताक्षर अभियान

कैम्पियरगंज,गोरखपुर।कैम्पियरगंज तहसील मुख्यालय से 5-6 किमी के दायरे में कोई सरकरी इंटर कालेज नही होने के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सस्ती व बेहतर शिक्षा नही मिलने के कारण राजकीय इंटर कालेज की स्थापना को लेकर गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।विद्यालय स्थापना की मांग  अनोखी ट्रस्ट के अरविंद चौरसिया और उनके युवा साथियों के द्वारा सर्वप्रथम कैम्पियरगंज के जॉइंट मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी को पीएम,सीएम और क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर को ज्ञापन और रजिस्ट्री भेजकर किया था।

मांग के क्रम में गुरुवार को बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें क्षेत्र के विद्यार्थियों के साथ जेपी इंटर कालेज सभी शिक्षकों,कैम्पियरगंज के अधिवक्ताओं के साथ आम नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।वही एबीवीपी के संघठन मंत्री रंजीत सिंह,जेपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रसाद दास,अशोक पांडेय,वनमाली दुबे, हरिलाल, शासकीय अधिवक्ता वीरेंद कुमार सिंह,बार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव,कुश कुमार सिंह,नवीन पांडेय,बृजेश यादव,आशुतोष कुमार चतुर्वेदी,प्रमोद कुमार,रामलौट शर्मा, जितेंद्र यादव सहित सभी लोगों ने एक सुर में कैम्पियरगंज तहसील मुख्यालय पर राजकीय इंटर कालेज की स्थापना की मांग किया गया।

बताते चले कि कैम्पियरगंज में यह पहला मामला है जो क्षेत्र के विद्यार्थियों के शिक्षा व्यवस्था को लेकर मांग का अभियान चलाया गया।क्योंकि आज़ादी के बाद से ही एक एडेड विद्यालय के भरोसे शिक्षा की कमान संभला जा रहा है।इस अभियान में एक हजार से अधिक लोगों ने अपना हस्ताक्षर करके अभियान का समर्थन किया और प्रदेश और केंद्र सरकार से तहसील मुख्यालय पर राजकीय इंटर कालेज के स्थापना की मांग किया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button