Crime

मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी  की बैठक सम्पन्न

महराजगंज। शांति व्यस्था के दृष्टिगत बृजमनगंज थाना परिसर में आगामी पर्व मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज संजय कुमार मिश्र ने बैठक में उपस्थित ताजियादारों से भी संवाद करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान पुरानी परम्पराओं का पालन करते हुए शासन की गाइड लाइन का पालन करें। किसी भी दशा में किसी भी प्रकार से कोई नई परंपरा शुरू ना करें।

पीस कमेटी की बैठक में लोगों से अपील किया गया कि त्योहार के दृष्टगति शांति व्यस्था कायम रखें पुलिस आप के साथ है। किसी भी प्रकार समस्या होने पर तत्काल इसकी सूचना डायल 112 के अलावा स्थानीय पुलिस को दें। त्योहार में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की  पैनी नज़र रहेगी। ऐसे लोगो के विरुद्ध कठोर कारवाही की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश मौर्य, उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, विशाल यादव, अशरफ अली, बलराम यादव, जियादुद्दीन खान, अब्दुस सलाम, सुहेब राइन समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button