Crime

सुलह समझौता कराकर टूटते परिवार को जोड़ा महिला थानाध्यक्ष ने

महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज के निर्देशन में संचालित महिला सहायता प्रकोष्ठ(परिवार परामर्श केन्द्र) जनपद महराजगंज में प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में आज महिला थाना द्वारा एक परिवार के मध्य सुलह समझौता कराकर परिवारों को बिखरने से बचाया गया।

उक्त प्रकरणों में दोनो पक्ष उपस्थित हुए जिन्हें काउसलिंग किया गया तथा समझाया बुझाया गया उक्त मामलों के दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी तालमेल व संबंधों के साथ रहने हेतु प्रेरित किया गया इस पर दोनों पक्षों द्वारा हामी भरते हुए एक साथ रहने हेतु राजी हुए जिन्हें एक साथ हंसी-खुशी पुनः जीवन व्यतीत करने हेतु शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया। काउंसलिंग में महिला थाना अध्यक्ष मनीषा सिंह, उपनिरीक्षक अशोक राय, हेड कांस्टेबल संजीत सिंह महिला कांस्टेबल श्वेता मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button