
कुशीनगर। पति के मृत्यु के बाद दबाव बनाकर गलत तरीके से धन बसूली का जालसाजी की शिकार महिला ने आज थाने पर पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है पत्र में लिखा है कि अंज देवी पत्नी स्वतरायण पुत्र एवं अनुम (इदर) निवासी ग्रा० मुनिका पट्टी (हनुमान प्रेफ) पो० जौरा मराखन, थाना चौरावास, कुशीनगर की निवासी हूँ। प्रार्थिनी के पति मजदुरी करके परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। ग्राम के राकेश पासवान पुत्र प्रभु पारावास ने पति पर दोषारोप करते हुऐ 1,92000/- डिमान्ड करते हुऐ जमीन को हड़पने के नीयत से डरा धमका रहा है।
राकेश पासवान पुत्र प्रभु पासवान हमारे पति को अपने बाइक, पिकअप गाड़ी पर हमेशा बैठा कर ले जाता और लाता था। उन क्या बात होती थी इसकी हमे कोई जानकारी नहीं है। हमारे पति उनसे किसी भी प्रकार का लेन देन किये है इसकी हमे कोई जानकारी नही थी। 12 जनवरी 2013 को हमारे पति की लाश गाव के बाहर पेड से लटकते हुए मिलने कि सूचना मिली थी, गाव पहुंचने पर पति की लाश जो गाव के लोगों द्वारा दाह संस्कार करा दिया गया। अब राकेश पासवान और उनके सहयोगी हमारे ऊपर पैसे के लिये दवाब बना रहे है, हमे डरा धमका रहे है। अत: श्रीमान से निवेदन है कि तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करते हुए मुझे सुरक्षा प्रदान कराये।




