Crime

अनंतनाग में आतंकवादियों ने दो अप्रवासी मजदूरों को मारी गोली

श्रीनगर । जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों द्वारा रात भर की गई गोलीबारी में दो अप्रवासी मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, दोनों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घायलों की पहचान महाराष्ट्र के सौरव और अक्षय के रूप में हुई है। 13 जुलाई को शोपियां जिले के गगरान गांव में आतंकवादियों ने तीन गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया था।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button