Crime

प्रेमिका ने सांप से डसवा कर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

नैनीताल : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिये उसे सांप से डसवा कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में उसके दूसरे प्रेमी ने भी उसका सहयोग किया है। पुलिस ने सपेरे को गिरफ्तार कर लिया है।नैनीताल पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस घटना से पर्दा उठा दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पकंज भट्ट ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 15 जुलाई को हल्द्वानी के तीन पानी क्षेत्र में एक कार में एक युवक संदिग्ध हालत में अचेतावस्था में पाया गया था। कार का इंजन और एसी स्टार्ट था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त अंकित चौहान निवासी बी-11, रामबाग कालोनी, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button