
महराजगंज। जनपद के बरगदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुखबिर की सूचना पर बरगदवा पुलिस चकरार एसएसबी रोड के पास से दो मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया। यह जानकारी थाने में प्रेसवार्ता कर क्षेत्राधिकारी नौतनवा आभा सिंह ने दी।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व व औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव थाना परसामलिक मय हमराह हेड का. चंद्रशेखर मौर्या थाना परसामलिक,का सुनील कुमार की टीम ने मुखबिर जरिए सूचना के आधार पर दिन मंगलवार को एसएसबी चकरार रोड के समीप दो बाइक सवार युवकों को रोका और जामा तलाशी के दौरान उनके पास भारी मात्रा में इंजेक्शन, सीरप समेत नशीली दवाइयां बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान क्यामुद्दीन राइन पुत्र हसन निवासी खैरहवा जंगल थाना बरगदवा व मनोज पासवान पुत्र मंगरू पासवान निवासी पजरफोरवा थाना ठूठीबारी के रूप में हुई।वही एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे पंजीकृत है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 104/22 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के उपरांत जेल भेज दिया गया।



