Crime

ट्रक व कार में भिड़ंत, 6 की मौत

भोपाल । मध्यप्रदेश के सागर जिले में ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मोके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, सागर जिले में सानोधा थाना क्षेत्र के बमोरी डूंडर गांव के पास ट्रक और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

टक्कर के बाद जहां कार के परखच्चे उड़ गए तो वहीं ट्रक जाकर जिस नीम के पेड़ से टकराया वह उखड़ कर टूट गया. ट्रक सड़क से नीचे उतर गया।सड़क हादसे की खबर मिलते ही एसडीओपी अशोक चौरसिया, मकरोनिया सीएसपी शेखर दुबे, सानोधा थाना प्रभारी अजय शाक्य, बहेरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

एसपी अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया इस घटना में 4 लोगों की मौके पर और 2 लोगों को हॉस्पिटल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया अब तक 6 लोगों की जान चली गई है। ट्रक चालक अभी फरार है। उसकी पहचान हो गई है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button