Crime

तीन किशोरियों की नदी में डूबने से मौत

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ । शहर के कोनी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन किशोरियों की अरपा नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी में नहाते वक्त हादसा हुआ है।पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के सेंदरी इलाके में 3 बहन नदी में नहाने गई थीं। 3 बहनों का शव बाहर निकाल लिया गया है। तीन बहनो का नाम पूजा पटेल ,धनेश्वरी पटेल और रितु पटेल बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक रेत के अवैध उत्खनन के कारण मौत होना बताया जा रहा है। रेत के अवैध उत्खनन के कारण नदी में गड्ढा हो गया था। मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button