NationalPoliticsState

राहुल असफल नेता, नीतीश ने खोयी विश्वसनीयता : शाह

लखीसराय : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस की ओर से पिछले बीस वर्ष से असफल तरीके से लॉन्च किए जा रहे राहुल गांधी एक विफल नेता हैं वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री शाह ने गुरुवार को यहां एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले 20 वर्षों से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश कर रही है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली क्योंकि लोग उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के इतिहास में यह पहली बार है कि दो दशकों से किसी विशेष नेता को लॉन्च किया जा रहा है और हाल ही में पटना में विपक्षी दलों की बैठक श्री गांधी को फिर से लॉन्च करने का कांग्रेस का एक और प्रयास था।केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भाजपा में किसी भी नेता को पार्टी द्वारा लॉन्च नहीं किया गया बल्कि जनता ने ही भाजपा के नेता को लॉन्च किया है।” उन्होंने कहा कि श्री गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

उन्होंने श्री कुमार द्वारा श्री यादव से किए गए वादे कि खुद को राष्ट्रीय राजनीति में लाकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता बनाएंगे का परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा कि वास्तव में श्री कुमार इस बढ़ती उम्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को बेवकूफ बना रहे हैं क्योंकि वह कहीं नहीं जा रहे हैं और बिहार में ही रहेंगे।श्री शाह ने कहा कि बार-बार घर बदलकर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। लोगों ने ऐसे नेता को कभी स्वीकार नहीं किया जो बार-बार अपना घर बदलता हो। उन्होंने कहा कि श्री कुमार वर्ष 2013 से अब तक तीन बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के बीच अपनी वफादारी बदल चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button