Crime

सोनभद्र: पिकअप चालक हत्याकांड मामले में चौकी प्रभारी निलंबित

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से अपहृत पिकअप चालक का शव गुरुवार की सुबह तक बरामद नहीं हो सका। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने कस्बा चौकी प्रभारी संतोष सिंह को निलंबित कर दिया है।वहीं पुलिस व एनडीआरएफ की टीम हत्यारोपियों की निशानदेही के आधार पर गंगा में शव की तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। उधर, इस मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button